17 अप्रैल को आगरा में विधान परिषद की “आश्वासन समिति” का अध्ययन भ्रमण, विभिन्न बिंदुओं पर होगी समीक्षा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

17 अप्रैल को आगरा में विधान परिषद की “आश्वासन समिति” का अध्ययन भ्रमण, विभिन्न बिंदुओं पर होगी समीक्षा

17 अप्रैल को आगरा में विधान परिषद की “आश्वासन समिति” का अध्ययन भ्रमण, विभिन्न बिंदुओं पर होगी समीक्षा

आगरा:- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की “आश्वासन समिति” का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को जनपद आगरा में प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम समिति के माननीय सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी के सभापतित्व में आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के माननीय सदस्यगण 16 अप्रैल 2026 को जनपद मथुरा से आगरा पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरांत 17 अप्रैल को सर्किट हाउस स्थित सभागार में जनपद आगरा एवं फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ प्रश्नावली आधारित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इस दौरान समिति द्वारा जनपद आगरा में ग्रीन गैस सीएनजी से संचालित वाहनों के विक्रय एवं पंजीकरण की स्थिति, जनपद में आवश्यकता अनुसार नई बसों की खरीद तथा परिवहन विभाग में निष्प्रयोज्य बसों की कमी को पूरा करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2012 से 2017 तक जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं निवेश की स्थिति, परिवहन निगम में संविदा पर कार्यरत चालक एवं कंडक्टरों को नियमित सेवा का लाभ दिए जाने के विषय तथा जनपद आगरा एवं फिरोजाबाद की जेलों की क्षमता बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समिति के अध्ययन एवं समीक्षा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समय से बुकलेट तैयार कर सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

video

Pages