10 मई तक बढ़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश की अंतिम तिथि, करें आवदेन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 9 मई 2026

10 मई तक बढ़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश की अंतिम तिथि, करें आवदेन, उठाएं लाभ

10 मई तक बढ़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश की अंतिम तिथि, करें आवदेन, उठाएं लाभ

आवेदन करने की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट पर है उपलब्ध।

आगरा:-जिला नोडल अधिकारी डॉ.एस0एच0 अब्बास ने अवगत कराया है कि जनपद में स्थित राजकीय, अनुदानित, पी०पी०पी०एवं निजी क्षेत्र की पोलीटेकनिक संस्थाओं में प्रचलित पाठ्यक्रमों (ग्रुप-ए०,बी०,सी०, डी०ई०एफ०जी०एच०आई०के०एण्ड एल) में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एण्ट्री) में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पोलीटेकनिक) 2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट WWW.jeecup.admissons.in पर दिनांक 15.01.2025 से उपलब्ध करा दिये गये थे, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.04.2026 निर्धारित थी, जिसे बढाकर दिनांक 10.05.2026 कर दी गयी है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि सामान्य एवं अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुःल्क रू0 300/- प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुःल्क रू0 200/- प्रति अभ्यर्थी प्रति गुप निर्धारित है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतक तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिये अभ्यर्थियों के सहायतार्थ जनपद में स्थापित राजकीय चर्म संस्थान, नुनिहाई (फोन नं05622281104) आगरा, राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेड़ा, आगरा (फोन नं09457964939) राजकीय पोलीटेकनिक, शमशाबाद, आगरा (फोन नं09411954471) एवं राजाबलवन्त सिंह पोलीटेकनिक, बिचपुरी आगरा (फोन नं09837038449) की संस्थाओं में हेल्प सेण्टर स्थापित किये गये हैं। अतः अभ्यर्थी निकटस्थ संस्थाओं के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट WWW.jeecup.admissons.in पर उपलब्ध है।

 ...........

video

Pages