यूपी-112 को मिली नई ताकत, आगरा पुलिस को मिले 36 नए P.R.V. वाहन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

यूपी-112 को मिली नई ताकत, आगरा पुलिस को मिले 36 नए P.R.V. वाहन

यूपी-112 को मिली नई ताकत, आगरा पुलिस को मिले 36 नए P.R.V. वाहन

आगरा। जनता की सुरक्षा और त्वरित सहायता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा पुलिस कमिश्नरेट आगरा को 36 नए पी.आर.वी. वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 4 चार पहिया और 32 दो पहिया पी.आर.वी. वाहन शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार (IPS) द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन नए वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल श्रीमती पूनम सिरोही, सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद/लाइन इमरान अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार नए पी.आर.वी. वाहनों का आवंटन विभिन्न जोनों में किया गया है। नगर जोन को 27, पश्चिमी जोन को 4 तथा पूर्वी जोन को 5 वाहन आवंटित किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने पी.आर.वी. कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ सेवा, सुरक्षा और संवेदना की भावना से कार्य करें तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

वर्तमान समय में कमिश्नरेट आगरा में कुल 88 चार पहिया एवं 52 दो पहिया पी.आर.वी. वाहन संचालित हैं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 88 चार पहिया पी.आर.वी. में से 8 महिला पी.आर.वी. भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

video

Pages