17 मई को जेपी सभागार, यूनिवर्सिटी कैंपस,खंदारी आगरा में होगा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण समारोह का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 मई 2026

17 मई को जेपी सभागार, यूनिवर्सिटी कैंपस,खंदारी आगरा में होगा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण समारोह का आयोजन

17 मई को जेपी सभागार, यूनिवर्सिटी कैंपस,खंदारी आगरा में होगा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण समारोह का आयोजन

आगरा:-मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान एवं वितरण के शुभारम्भ तथा उनके सम्मान हेतु दिनांक 17 मई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोकभवन सभागार, लखनऊ में सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के समानान्तर जनपद स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें माननीय प्रभारी मंत्री, माननीय सांसद, माननीय विधायकगण, अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जनसामान्य के साथ-साथ शिक्षकों एवं अंशकालिक अनुदेशकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अवगत कराया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम जेपी सभागार, यूनिवर्सिटी कैंपस,खंदारी आगरा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माननीय प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ससमय आमंत्रण पत्र प्रेषित करते हुए दूरभाष के माध्यम से भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
---------------

video

Pages