आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 महीने में खोजे 88.70 लाख के 201 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 27 मई 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 महीने में खोजे 88.70 लाख के 201 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 महीने में खोजे 88.70 लाख के 201 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

जनपद आगरा:- आगरा कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस ने मोबाइल खोने वाले नागरिकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (नगर) व नोडल अधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस सेल और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले दो महीनों में गायब हुए 201 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 88 लाख 70 हजार 205 रुपये आंकी गई है।

बुधवार को पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा सभी बरामद मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को सौंप दिए गए। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आगरा पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार द्वारा गुमशुदा मोबाइल और टैबलेट की रिकवरी के लिए शुरू किए गए CEIR- (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से यह सफलता हासिल हुई है। नगर जोन के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर थानों के CCTNS कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पोर्टल से प्राप्त 'ट्रेसेबिलिटी डिटेल्स' का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद, गायब हुए मोबाइलों में इस्तेमाल हो रहे नए सिम नंबरों और उनकी सटीक लोकेशन को ट्रैक कर कुल 201 एंड्रॉइड फोन बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ी सफलता सर्विलांस सेल और शाहगंज पुलिस को मिली है। पूरा विवरण इस प्रकार है सर्विलांस सेल80, शाहगंज 20, ट्रांसयमुना 9 , एत्माद्दौला, सदर बाजार, एकता 8 प्रत्येक (कुल 24) , छत्ता, जगदीशपुरा 7 प्रत्येक (कुल 14) , कोतवाली, नाई की मंडी, सिकंदरा, लोहामंडी 6 प्रत्येक (कुल 24) , मंटोला, एम.एम. गेट, हरीपर्वत, ताजगंज 5 प्रत्येक (कुल 20) , कमलानगर, न्यू आगरा, रकाबगंज 3 प्रत्येक (कुल 9) , पर्यटन थाना 2 ,साइबर थाना, महिला थाना, ताजसुरक्षा 0 , कुल बरामदगी 201 मोबाइलों की हुई है 

इस पूरी रिकवरी प्रक्रिया में तकनीकी और धरातली स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली  पुलिस टीम में एसआई अभिषेक तिवारी (प्रभारी सर्विलांस सेल, नगर जोन कमिश्नरेट आगरा, सहायक एसआई बृजेश कुमार (प्रभारी सीसीटीएनएस सेल, नगर जोन कमिश्नरेट आगरा, कांस्टेबल शुभम चौधरी (सर्विलांस सेल) कांस्टेबल अचिन (सर्विलांस सेल) कांस्टेबल मोनू (सीसीटीएनएस सेल) शामिल रहे। 

जनता ने की सराहना:

पुलिस लाइन/कार्यालय में जब पीड़ितों को उनके फोन वापस मिले, तो कई लोग भावुक हो गए। आम जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की जमकर प्रशंसा की है।

video

Pages