मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान की सराहनीय पहल, बकरीद से पहले पीस कमेटी बैठक में गूंजा सौहार्द और भाईचारे का संदेश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 27 मई 2026

मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान की सराहनीय पहल, बकरीद से पहले पीस कमेटी बैठक में गूंजा सौहार्द और भाईचारे का संदेश

मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान की सराहनीय पहल, बकरीद से पहले पीस कमेटी बैठक में गूंजा सौहार्द और भाईचारे का संदेश

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र की मुढ़ी चौकी पर आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान ने किया, जिनकी कार्यशैली, जनसंपर्क क्षमता और संवेदनशील पुलिसिंग की क्षेत्र में लगातार सराहना हो रही है।

अपने शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए पहचान बना चुके मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान ने बैठक में मौजूद लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था मजबूत बनी रह सकती है।

बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नमाज केवल मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही अदा की जाए तथा खुले स्थानों और सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। इसके अलावा खुले में कुर्बानी करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी तथा असामाजिक एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।

बैठक के दौरान मुख्य आरक्षी पवन कुमार, सुशील कुमार, अजीत सेंगर, अरुण कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्रीय लोगों ने भी मुढ़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह चौहान की कार्यशैली की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम हुआ है।

video

Pages