“ऑपरेशन मुस्कान” बना मासूम के चेहरे की खुशी, मलपुरा पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला लापता बच्चा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 21 मई 2026

“ऑपरेशन मुस्कान” बना मासूम के चेहरे की खुशी, मलपुरा पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला लापता बच्चा

“ऑपरेशन मुस्कान” बना मासूम के चेहरे की खुशी, मलपुरा पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला लापता बच्चा

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। दिनांक 20.05.2026 को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी मलपुरा ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मामले का त्वरित संज्ञान लिया और पुलिस टीम के साथ बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा लगातार की गई तलाश, सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते महज 2 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने मलपुरा पुलिस का आभार जताया।

थाना मलपुरा पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही से एक बार फिर यह साबित हुआ कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास कायम रखने के लिए भी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

video

Pages