जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में मीडिया की सक्रिय भागीदारी, सर्किट हाउस में आयोजित हुआ “मीडिया-डे” - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 11 मई 2026

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में मीडिया की सक्रिय भागीदारी, सर्किट हाउस में आयोजित हुआ “मीडिया-डे”

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में मीडिया की सक्रिय भागीदारी, सर्किट हाउस में आयोजित हुआ “मीडिया-डे”

जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान में शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में विशेष “मीडिया-डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी शुभांगी शुक्ला तथा उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी उपस्थित रहीं।

स्व-गणना अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पत्रकारों और उनके परिवारजनों को स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी भरकर मास्टर ट्रेनर द्वारा मौके पर ही स्व-गणना कराई गई। कार्यक्रम में पीपीटी प्रेजेंटेशन और लघु फिल्म के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर द्वारा पत्रकारों को स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया कि किस प्रकार पोर्टल पर जाकर स्व-गणना करनी है तथा मकान गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को कैसे दर्ज करना है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना और मकान गणना से जुड़ी सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और उनका उपयोग केवल अधिकृत जनगणना कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर शुभांगी शुक्ला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सभी नागरिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी स्व-गणना पूरी करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं, जनहितकारी नीतियों और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें तथा आमजन को भी इसके लिए जागरूक और प्रेरित करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

video

Pages