प्रयास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने बढ़ाया उत्साह
आगरा:-प्रयास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समर्पण रक्तदान बैंक, देहली गेट आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री Prof. S. P. Singh Baghel उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है।
माननीय मंत्री ने रक्तदान करने वाले युवाओं एवं समाजसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में जागरूकता और मानवता की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रयास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव अंशुल जैन, कोषाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, सदस्य अंकुश गुप्ता, अभिषेक बंसल, हिमांशु जैन एवं आदित्य माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील भी की गई।