सराय ख्वाजा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 4 मई 2026

सराय ख्वाजा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

सराय ख्वाजा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

आगरा:- थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा इलाके में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक मई को वादिया अपनी छोटी बेटी को उसकी बड़ी बहन के साथ सराय ख्वाजा स्थित डॉ. विश्वास बंगाली के क्लीनिक पर दवा लेने भेजा था। आरोप है कि इसी दौरान किदवई नगर सराय ख्वाजा निवासी आसीम उस्मानी पुत्र अजीज ने नाबालिग को बहाने से अंदर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। घर लौटने पर पीड़िता ने रोते हुए आपबीती अपनी माँ को सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल थाना शाहगंज पहुँचकर तहरीर दी।

थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मु.अ.सं. 191/2026 धारा-74 भारतीय न्याय संहिता व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। तीन मई को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी आसीम उस्मानी को एफसीआई गोदाम के पास से धर दबोचा। 

थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

video

Pages