ऑटो में बैठाकर युवक से की छिनैती, न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में तीन बदमाश दबोचे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 11 मई 2026

ऑटो में बैठाकर युवक से की छिनैती, न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में तीन बदमाश दबोचे

ऑटो में बैठाकर युवक से की छिनैती, न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में तीन बदमाश दबोचे

उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने छिनैती की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 9 मई को पीड़ित युवक ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मई की रात करीब 1 बजे वह ऑटो से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अबुलउलाह दरगाह के पास ऑटो में सवार तीन युवकों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद थाना न्यू आगरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर), तीन मोबाइल फोन तथा छिनैती से संबंधित 960 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर अबुलउलाह दरगाह के पास युवक को धक्का देकर उसका बैग छीना था और ऑटो से फरार हो गए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रशांत उर्फ बंटू ने बताया कि बरामद ऑटो वह किराये पर चलाता है। वहीं मोबाइल फोन के संबंध में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह फोन जेल के बाहर एक व्यक्ति से खरीदे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रशांत उर्फ बंटू निवासी प्रकाश नगर थाना एत्मादौला, फरमान उर्फ रिजवान निवासी टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना तथा अभिषेक उर्फ टल्ला निवासी राधा नगर टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना के रूप में हुई है।

थाना New Agra पुलिस की इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आमजन ने पुलिस की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की है।

video

Pages