आगरा: शमसाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध .315 बोर तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के थाना शमसाबाद ने अवैध असलहा के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने थाना शमसाबाद को अवैध हथियारों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। 12 मई 2026 की रात थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एत्मादपुर-अजनेरा गांव के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा लिए खड़ा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विजय सिंह पुत्र दयालू जसावत निवासी ग्राम कुतकपुर, थाना शमसाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 116/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र राव, उ0नि0 सुनील कुमार दीक्षित, का0 अक्षय कुमार और का0 नूरुल हसन शामिल रहे।