50 हजार के इनामी बदमाश को अछनेरा पुलिस ने दबोचा, एसओजी-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 2 मई 2026

50 हजार के इनामी बदमाश को अछनेरा पुलिस ने दबोचा, एसओजी-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

50 हजार के इनामी बदमाश को अछनेरा पुलिस ने दबोचा, एसओजी-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अछनेरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम (पश्चिमी जोन) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामलों में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जाहिद मेव उर्फ जसवाल उर्फ जमशेद के रूप में हुई है, जो भरतपुर (राजस्थान) के थाना सिकरी क्षेत्र अंतर्गत बैरागी बांस का निवासी है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को अछनेरा क्षेत्र स्थित अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ और आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। वर्ष 2021 में थाना अछनेरा में धारा 379/411 (चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज है, वहीं धारा 174 के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2024 में थाना कोतवाली, जिला मथुरा में धारा 307/34 (हत्या का प्रयास) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी गंभीर आरोप दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अछनेरा देवेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

video

Pages