गुमशुदा बालक को ताजगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 2 मई 2026

गुमशुदा बालक को ताजगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

गुमशुदा बालक को ताजगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में लापता हुए एक मासूम बच्चे को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकुल चौहान (उम्र करीब 7 वर्ष), पुत्र मनोज, निवासी एमपी पुरा गुंबद, थाना ताजगंज, दिनांक 1 मई 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे से लापता हो गया था।

बच्चे के परिजनों ने काफी तलाश के बाद शाम करीब 6:00 बजे थाना ताजगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते बच्चे को शीघ्र ही ढूंढ लिया गया। इसके बाद मुकुल को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

video

Pages