आगरा-ग्वालियर रोड पर जुआ खेलते 5 दबोचे, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
थाना मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपर चल रहा था हार-जीत का दांव
जनपद आगरा:- 26 मई 2026 को आगरा पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मलपुरा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आगरा-ग्वालियर रोड पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मालफड़ (ताश के पत्ते) और हजारों रुपये की नकदी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना मलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आगरा-ग्वालियर रोड पर एक निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुए का दांव खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और मौके से पांचों जुआरियों को दबोच लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 9,810 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना मलपुरा में मुकद्दमा संख्या 241/2026 धारा 13 जी (जुआ अधिनियम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गोपाल पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम अजीजपुर, नई आबादी सम्मुख नगर गली, मलपुरा,अमित पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम भाण्डई, मलपुरा,सलीम खान पुत्र मोहम्मद शाकिर हुसैन निवासी ग्राम भाण्डई, मलपुरा,राजकुमार पुत्र दीपचन्द निवासी ग्राम भाण्डई, मलपुरा,बबलू कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भाण्डई, मलपुरा के रूप में हुई है।