कीठम झील के पास से अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 मई 2026

कीठम झील के पास से अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता

कीठम झील के पास से अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता

जनपद आगरा:- आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सिकंदरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी मथुरा का रहने वाला है। और उस पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी 
पुलिस उपायुक्त (नगर) के नेतृत्व में शहर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 25/26 मई की रात सिकंदरा पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कीठम झील के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुष्पेन्द्र पुत्र लोकचन्द्र, निवासी रागवान मोहल्ला थाना कोसी कलां, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पुष्पेन्द्र का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 

थाना सिकंदरा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ जनपद मथुरा के थाना कोसीकलां में गंभीर धाराओं धारा 103(1)/3(5) के तहत मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 83/25) दर्ज है।

आरोपी को दबोचने वाली सिकंदरा पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एसआई नीलेश शर्मा,एसआई निष्कर्ष ओमर, एसआई दीपक कुमार, कांस्टेबल रोहित उमराव, कांस्टेबल सोमेश चौधरी, कांस्टेबल भूरा सिंह शामिल रहे। 

पुलिस कमिश्नरेट आगरा (नगर जोन) ने साफ किया है कि शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ इस तरह का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

video

Pages