आज सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 7.35 लाख से ज्यादा मामलों के निपटारे का लक्ष्य
दीवानी कचहरी में कल लोक अदालत का महाकुंभ, मौके पर ही निपटेंगे हजारों पेंडिंग केस
चालान और बैंक लोन से पाना है छुटकारा? कल आगरा लोक अदालत में पहुंचें
आगरा- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें जनपद आगरा की समस्त बैंक एवं फाइनेंस कंपनी, विद्युत विभाग, मोबाइल कम्पनी तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों के मोटर /वाहनो के चालान न्यायालय में लम्बित है तो वह व्यक्ति अपने चालान का निस्तारण आज न्यायालय में उपस्थित होकर करा सकता है। साथ ही सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि वर्ष 2022 के चालान के निस्तारण के लिए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट -प्रथम, वर्ष 2023 के लिए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट- द्वितीय, वर्ष 2024 के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , न्यायालय संख्या-12 तथा वर्ष 2025 के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-09 के न्यायालय द्वारा चालानों का निस्तारण किया जाएगा। वादकारी संबंधित न्यायालय में जाकर वाहनों के चालान का निस्तारण करा सकता है।
इसके अतिरिक्त पंकज कुमार-I, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह भी बताया गया की अब तक समस्त न्यायालयों एवं प्रशासन के द्वारा लगभग 7,350,00 से भी अधिक वादों को निस्तारण के लिए चिन्हित किया गया है। जोकि राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि आज दिनांक 09.05.2026 को संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा महोदय के करकमलों से समय प्रातः 09:00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन की किया जाएगा। यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों, बैंक कर्मचारी अन्य सभी के लिए वाहनों की पार्किंग दीवानी न्यायालय के पीछे की ओर गेट न. 5 के पास की गई है ।