नगला ताशी की मोनिका चौहान ने इंटरमीडिएट में 78 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान
जनपद हाथरस के गांव नगला ताशी की होनहार छात्रा मोनिका चौहान ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। मोनिका की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं।
मोनिका चौहान एसवीआर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोनिका की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की।
मोनिका के पिता भीम सिंह चौहान और माता वर्षा देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बताया कि मोनिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।
गांव के लोगों ने भी मोनिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।