आगरा महानगर युवजन सभा में फरमान कुरैशी को बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष (सचिव) पद पर नियुक्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 2 मई 2026

आगरा महानगर युवजन सभा में फरमान कुरैशी को बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष (सचिव) पद पर नियुक्त

आगरा महानगर युवजन सभा में फरमान कुरैशी को बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष (सचिव) पद पर नियुक्त

आगरा। समाजवादी पार्टी से जुड़े युवजन संगठन में संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए फरमान कुरैशी को आगरा महानगर युवजन सभा में उपाध्यक्ष (सचिव) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देश पर की गई।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नितिन कोहली के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हुई इस नियुक्ति को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फरमान कुरैशी लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

इस अवसर पर फरमान कुरैशी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

video

Pages