हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पांच बाइक और नकदी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 31 मई 2026

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पांच बाइक और नकदी बरामद

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पांच बाइक और नकदी बरामद

आगरा। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एकता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना एकता की टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुढ़ाना से पहले एक खेत के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कालीचरन पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम सौरारा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद, अनिल पुत्र किल्लन सिंह निवासी ग्राम बौदला थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा तथा कमल पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम मजाछरा थाना निवौरा कमिश्नरेट आगरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, पांच मोटरसाइकिलें तथा 12,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना एकता पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

video

Pages