आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान समय की आवश्यकता- सोनम कुमार
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सहयोग से पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला का शुभारंभ डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अभय डागा तथा उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि हमें अपने आप को अद्यतन करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने की आवश्यकता है इसके लिए हमें स्वयं अध्धयन करने के पश्चात आकलन करने में इसका प्रयोग करना चाहिए। उपशिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्रशिक्षण हेतु पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिससे प्रशिक्षु अपने शिक्षण में एआई का प्रयोग करते हुए बेहतर कार्य कर सकें। सहायक पुलिस अधीक्षक अभय डागा प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए इसके सदुपयोग के संदर्भ में सभी को लाभान्वित किया। आज के प्रथम सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रज्ञा कावरा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इतिहास के साथ इसकी आवश्यकता एवं महत्व पर प्रशिक्षुओं को दैनिक जीवन में इसके उपयोग एवं प्रमुख एआई टूल पर विस्तार से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में डॉ. प्रतिभा रश्मि ने मशीन लर्निंग एवं इसके प्रकार, शिक्षा में एआई का प्रयोग एवं स्मार्ट लर्निंग तथा रिसर्च में पर्पलेक्सिलिटी के उपयोग से प्रशिक्षुओं को अवगत कराते हुए विस्तार से सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैक्षिक तकनीकी प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में पांच दिवसीय आई कार्यशाला डीएलएड बैच 2025 के प्रशिक्षुओं हेतु कार्यशाला संचालित की जा रही है। सेवापूर्व प्रभारी यशवीर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सन्दर्भदाताओं का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर आईईटी से डॉ राजेश लवानिया, डॉ गणेश चंद्र, प्रवक्ता अनिल कुमार, कल्पना सिन्हा, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, डॉ, प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम, संजीव कुमार सत्यार्थी, यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अबू मोहम्मद आसिफ, रंजना पांडे तथा प्रशासनिक अधिकारी मुकेश सिन्हा एवं डायट स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।