बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, आगरा ने लम्बे समय (2015) से कार्यालय से अनुपस्थित चल रही श्रीमती रीना महेश यादव अनुसेवक / चपरासी की सेवायें की समाप्त। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 मई 2026

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, आगरा ने लम्बे समय (2015) से कार्यालय से अनुपस्थित चल रही श्रीमती रीना महेश यादव अनुसेवक / चपरासी की सेवायें की समाप्त।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, आगरा ने लम्बे समय (2015) से कार्यालय से अनुपस्थित चल रही श्रीमती रीना महेश यादव अनुसेवक / चपरासी की सेवायें की समाप्त।

आगरा:-बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दिनेश कुमार ने अवगत कराया है कि चकबन्दी विभाग आगरा में तैनात श्रीमती रीना महेशचन्द्र यादव चपरासी, जो 2015 से लगातार कार्यालय से बिना किसी सूचना/स्पष्ट आधार के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित चल रही थी, जिनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सम्पादित की गई, अपचारी कर्मचारी के स्पष्टीकण उपरान्त जॉच में लगाये गये आरोप सिद्ध पाये गये। सेवा पृथक करने का नोटिस भी भेजा गया, जिसका अपचारी द्वारा कोई जबाव नहीं दिया गया और न ही कार्यस्थल पर आज तक उपस्थित हुई। कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूचना दी गयी कि अपचारी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित हों, अन्यथा उनकी सेवा समाप्त कर दी जायेगी। किन्तु अपचारी कर्मचारी बावजूद सूचना के कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुई। श्री दिनेश कुमार बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आगरा, जो अनुसेवक सम्वर्ग के नियुक्ति प्राधिकारी / दण्डाधिकारी होने के नाते उ०प्र० सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 एवं उ०प्र० सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 एवं सुसंगत शासनादेशों में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत श्रीमती रीना महेश चन्द्र यादव, चपरासी को राजकीय सेवा से पृथक / सेवा समाप्त करते हुये विभागीय कार्यवाही समाप्त कर दी गयी है।
..............

video

Pages