आगरा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 मई 2026

आगरा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

आगरा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई। निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम के दौरान गर्डर गिरने से तीनों मजदूर नीचे आ गिरे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर मकान की दूसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ढांचा असंतुलित हो गया और गार्डर एक ओर झुककर भरभराकर नीचे गिर गया। गार्डर के साथ पटिया और निर्माण सामग्री भी नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आकर तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

इस हादसे में रंजीत नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्नालाल और जगदीश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

video

Pages