निशांत अग्रवाल के महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर भव्य सम्मान समारोह, वी.के. मित्तल रहे आकर्षण का केंद्र
आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित) द्वारा शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अतिथिवन में निशांत अग्रवाल के महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
समारोह का मुख्य आकर्षण संगठन के प्रदेश महामंत्री वी.के. मित्तल रहे, जिनका उपस्थित जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की विचारधारा, श्रमिक हितों की रक्षा और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासंघ निरंतर श्रमिकों, कर्मचारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निशांत अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर इकाई और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार साहू सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और निशांत अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें ममता (हरिबोल ट्रस्ट), विक्की भाई, भोला जी एवं सीमा सिंघल (श्री हरिबोल समिति), नीतू जी एवं बॉबी जी (श्री राम सेवा समिति), वी.के. अग्रवाल एवं रजनी (अग्रबंधु समिति), आशा (दामोदर समिति), आशीष, प्रमोद कुमार गोयल, ओ.पी. गोयल, तन्मय अग्रवाल, रमाकांत, गीता गुप्ता, मनीष नेमीरा मित्तल (निदेशक, MIGFRE), स्वाति चंद्रा तथा नूपुर सिंघल (एकेडमिक डायरेक्टर, MIGFRE) सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।
समारोह के दौरान सभी अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए महानगर इकाई नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का सफल समापन किया गया।