फतेहाबाद टोल प्लाजा पर चला पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 18 मई 2026

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर चला पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर चला पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

आगरा:-पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से “ड्रिंक एंड ड्राइव” एवं “मीट एंड ग्रीट” विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इमरान अहमद के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम ने फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती दिखाई गई।

पुलिस टीम ने यात्रा कर रहे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा एवं यात्रा संबंधी अनुभवों की जानकारी ली तथा उन्हें सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नन्हे बच्चों को चॉकलेट भेंट कर मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय भी दिया।

आगरा पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा, जनजागरूकता और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

video

Pages