कोली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होगा आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 18 मई 2026

कोली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होगा आयोजित

कोली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होगा आयोजित
      
आगरा। अखिल भारतीय कोली समाज के 21 जून 2026 को हो रहे 12 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष माननीय वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद ने आगरा में कोरी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की I

राष्ट्रीय अध्यक्ष / पूर्व सांसद मा० वीरेन्द्र कश्यप का प्रथमबार आगरा आगमन पर जिलाध्यक्ष आगरा राजकुमार माहौर के नेतृत्व में जिले के कोली समाज के लोगों ने भगवान टाकीज पर पहुँच कर फूल मालाओं, पटकाओ  से जोरदार स्वागत किया वहाँ से 
 जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में अखिल भारतीय कोली समाज उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने उत्तर प्रदेश से कोरी समाज के लोगों से 21 जून 2026 को अखिल भारतीय कोली समाज के 12 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया बैठक में विशिष्ट अतिथि हरिशंकर माहौर पूर्व विधायक अध्यक्षता  भगवानदास शंखवार प्रदेश अध्यक्ष ने की इस मौके पर राष्ट्रीय सदस्य नन्दलाल भारती प्रदेश पदाधिकारी अन्य जनपद से आये जिलाध्यक्ष राजकुमार माहौर, उपाध्यक्ष भगवानदास माहौर मधु माहौर, महामंत्री रविन्द्र माहौर, सचिव लखमी चन्द पुरुषोत्तम माहौर वासुदेव माहौर, जिलाध्यक्ष महिला विंग माधुरी माहौर, प्रदेश सदस्य सी पी माहौर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग नवल किशोर, महानगर अध्यक्ष युवा विंग रवि माहौर एडवोकेट आदि बैठक में उपस्थित रहे।

video

Pages