भीषण गर्मी का असर जनपद में सभी बोर्डों के विद्यालयों में एक सप्ताह का अवकाश के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 21 मई 2026

भीषण गर्मी का असर जनपद में सभी बोर्डों के विद्यालयों में एक सप्ताह का अवकाश के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

भीषण गर्मी का असर जनपद में सभी बोर्डों के विद्यालयों में एक सप्ताह का अवकाश के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी पर प्रशासन सख्त, विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी

आगरा:-जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर जी ने अवगत कराया है कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक), उ०प्र० लखनऊ द्वारा निर्गत अवकाश तालिका के अनुसार जनपद के समस्त राजकीय /अशासकीय सहायता प्राप्त /वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय / परिषदीय विद्यालयों में पूर्व से दिनांक 20 मई, 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है, जिस कारण उक्त विद्यालय दिनांक 20 मई, 2026 से बन्द हैं।

इसी क्रम में मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गयी हीट वेव / अत्यधिक तापमान / प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय,आगरा द्वारा जनपद के समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा-1 से 12 तक के विद्यालयों को अगले एक सप्ताह तक बन्द रखे जाने के आदेश प्रदान किये गये हैं।

अतः जनपद के आई०सी०एस०सी०, सी०बी०एस०सी०, मदरसा बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के प्रबन्धक /प्रधानाचार्यों को आदेशित किया जाता हैं कि मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गयी हीट वेब/अत्यधिक तापमान /प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, आगरा द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में अपने-अपने विद्यालयों में आगामी एक सप्ताह (दिनांक 21.05.2026 से) तक अवकाश करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जिलाधिकारी महोदय, आगरा द्वारा दिये गये निर्देशों के बावजूद यदि कोई विद्यालय संचालित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिए सम्बन्धित संस्था अधिकारी व्यक्गित रूप से उत्तरदायी होंगे।उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
.............

video

Pages