ताजमहल के आकर्षण में खोईं टिफनी ट्रंप, पति के साथ दिए रोमांटिक पोज; बोलीं— “अद्भुत है ताज" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 31 मई 2026

ताजमहल के आकर्षण में खोईं टिफनी ट्रंप, पति के साथ दिए रोमांटिक पोज; बोलीं— “अद्भुत है ताज"

ताजमहल के आकर्षण में खोईं टिफनी ट्रंप, पति के साथ दिए रोमांटिक पोज; बोलीं— “अद्भुत है ताज"

आगरा। विश्व प्रसिद्ध Taj Mahal की खूबसूरती का जादू शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump पर भी सिर चढ़कर बोला। निजी यात्रा पर भारत आईं टिफनी ट्रंप ने अपने पति Michael Boulos के साथ ताजमहल का दीदार किया और इसकी भव्यता को “अद्भुत” बताया।

शनिवार सुबह टिफनी ट्रंप और माइकल बाउलस दिल्ली स्थित Swaminarayan Akshardham पहुंचे। इसके बाद वे चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे और सीधे पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, उनका ताजमहल भ्रमण शाम पांच बजे निर्धारित था, लेकिन होटल पहुंचने के बाद उन्होंने लंच से पहले ही ताजमहल देखने की इच्छा जताई। प्रशासन और पर्यटन विभाग ने तत्काल व्यवस्थाएं कराईं और उन्हें स्मारक तक पहुंचाया गया।

ताजमहल के मुख्य परिसर में पहुंचते ही टिफनी उसकी अनुपम सुंदरता और स्थापत्य कला से प्रभावित नजर आईं। गाइड रमेश दीवान ने उन्हें ताजमहल के इतिहास, मुगल सम्राट Shah Jahan और उनकी बेगम Mumtaz Mahal की प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान टिफनी ने ताजमहल के निर्माण में प्रयुक्त संगमरमर के बारे में भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि स्मारक के निर्माण में राजस्थान के मकराना का विश्व प्रसिद्ध संगमरमर इस्तेमाल किया गया था।

ताजमहल की खूबसूरती के बीच टिफनी ट्रंप और माइकल बाउलस ने प्रतिष्ठित डायना बेंच पर बैठकर कई रोमांटिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों करीब 50 मिनट तक स्मारक परिसर में रहे और इसके बाद वापस होटल अमर विलास लौट गए।

टिफनी ट्रंप की इस यात्रा ने ताजमहल की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को एक बार फिर उजागर किया। दुनिया भर के पर्यटकों की तरह वह भी इस प्रेम के प्रतीक स्मारक की भव्यता और आकर्षण से अभिभूत नजर आईं।

video

Pages