जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मा. संजय कुमार मलिक के कर कमलो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 10 मई 2026

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मा. संजय कुमार मलिक के कर कमलो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ

 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मा. संजय कुमार मलिक के कर कमलो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ

“राष्ट्रीय लोक अदालत में आगरा ने रचा इतिहास : 5.50 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण, करोड़ों की राहत राशि की गई वितरित”

आगरा:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद आगरा में किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। 

 संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश, आगरा एवं अन्य समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण द्वारा 838 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माना धनराशि 871900/- रूपये की धनराशि अधिरोपित की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीमती तृप्ता चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 58 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 71 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीडित पक्षों को 90340807/- रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई।

इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज/अपर सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल-8142 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जुर्माना धनराशि-13534070/- रूपये अधिरोपित की गई। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग-प्रथम व द्वितीय, स्थायी लोक अदालत, कॉमर्शियल कोर्ट-प्रथम व द्वितीय के द्वारा कुल 17 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें धनराशि-1103214/- रूपये अधिरोपित की गयी तथा वर्चुअल न्यायालय के द्वारा कुल-145275/- मोटर वाहन चालानों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर ब्लॉक स्तर समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय एवं यातायात चालान, ग्रीन गैस लि० मो० फोनर, वैवाहिक प्रीलिटिगेशन, भारत दूर संचार निगम लि० एवं समस्त फाईनेन्स कम्पनियों के कुल 394671 वादों का निस्तारण किया गया

इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूकों बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल-979/ वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया। जिसमें समझौते की धनराशि मु0-90435000/-रही। इस आयोजन में आने वाले आम जनमानस की सुविधा हेतु जगह-जगह पूछताछ केन्द्र बनाये गये जिस पर नामित अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी। वादीगण द्वारा अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित आये न्यायालय परिसर में वादकारीगण / अधिवक्तागण की चहल-पहल रही तथा शान्ति व्यवस्था में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनांत रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण हेतु बैंक व मोबाइल कंपनियों से संबंधित मामलों से सम्बद्ध पीठों की स्थापना की गई जिनके द्वारा प्रीलिटिगेशन के माध्यम से वादों का निस्तारण किया गया। साथ की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सीय हेल्प डेस्क भी लगायी गयी थी। जिसमें पक्षकारों का निःशुल्क चैकअप किया गया।
इस प्रकार जनपद आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 550051 वादों का निस्तारण किया गया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ता चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आगरा, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, आगरा, पुष्कर उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय, सं0-01, आगरा, शिव कुमार-द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, / एस०सी०एस०टी० / न्यायालय संख्या-02, आगरा,  पवन कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-04, आगरा, अमरजीत, नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, न्यायालय संख्या-26, आगरा, शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा,  पंकज कुमार-प्रथम, सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विभिन्न बैंक, मोबाइल कंपनियों के अधिकारी / प्रतिनिधि, वादकारीगण, पत्रकार, मीडियाकर्मी, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
..............

video

Pages