जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र हेतु करें आवेदन ,उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र हेतु करें आवेदन ,उठाएं लाभ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र हेतु करें आवेदन ,उठाएं लाभ

आगरा:-राष्ट्रीय सेवा विधिक प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेश अनुसार अनुपालन में गठित चयन समिति के द्वारा जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवक / अधिकार मित्र (पैरा लीगल वॉलंटियर) के रूप में कार्य करने के इच्छुक ऐसे व्यक्ति जिनकी रूचि सामाजिक सेवा में, दूरस्थ ग्रामों में स्थित निर्धन, असहाय, कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के उत्थान में हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। वे सभी व्यक्ति जो पढ़ने-लिखने में सक्षम हो, सेवानिवृत्त अध्यापक, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, वरिष्ठ नागरिक, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विद्यार्थी, विधि विद्यार्थी जब तक वे अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत न किये गये हों, गैर राजनीतिक संगठन के सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, एम०एस०डब्ल्यू० विद्यार्थी हैं, व राष्ट्रीय/राज्य/ जिला स्तर पर खेलस्पर्धा में रूचि रखने वाले/विशेष योगदान रखने वाले, सामाजिक कार्य में रूचि रखने वाले व्यक्ति पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र (पैरा लीगल वॉलंटियर) के रूप में कार्य करने के पात्र हैं और चयनित व्यक्ति को कृत कार्य के लिये वेतन, पारितोषक अथवा मजदूरी देय न होकर केवल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा प्रत्येक माह में अधिकतम 20 कार्यदिवस का नियत मानदेय (750 रूपये प्रति कार्यदिवस) के रूप में देय होगा।

इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र मय पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्रों सहित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी परिसर, गेट संख्या-4, आगरा के कार्यालय में दिनांक 22.05.2026 से दिनांक 10.06.2026 तक अपरान्ह 01:30 बजे तक जमा कर सकते है।

आवेदन पत्र प्रारूप

नामः- श्री/श्रीमती / सुश्री
पिता/पति का नाम :-
पता (क) स्थायी पता :-
(ख) वर्तमान पता :-
शैक्षिक योग्यता :-
कार्यक्षेत्र (सेवारत / सेवानिवृत्त/अन्य) :-
पी०एल०वी० के रूप में कार्य हेतु इच्छित स्थान :-
(मुख्यालय/तहसील का नाम)
मोबाइल / दूरभाष संख्या :-
पूर्ण हस्ताक्षर---
दिनांक-----
पासपोर्ट साइज---
फोटोग्राफ---
..............

video

Pages