“जनपद में मक्का ड्रायर स्थापना को लेकर एफपीओ से अभिरूचि आमंत्रित” - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

“जनपद में मक्का ड्रायर स्थापना को लेकर एफपीओ से अभिरूचि आमंत्रित”

“जनपद में मक्का ड्रायर स्थापना को लेकर एफपीओ से अभिरूचि आमंत्रित”

“मक्का की अधिक आवक वाले क्षेत्रों में स्थापित होंगे मक्का ड्रायर : उप कृषि निदेशक”

“मक्का ड्रायर स्थापना के लिए इच्छुक एफपीओ दो दिवस में दें प्रस्ताव”

आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि कृषि निदेशालय, उ०प्र० दलहन अनुभाग ने द्वारा जनपद के ऐसे FPO जो मक्का ड्रायर का संचालन करना चाहते हैं, उनकी अभिरूचि लेकर उन स्थानों का निर्धारण करते हुये जहां मक्का की आवक है की सूची मंडी परिषद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि वहां इनकी स्थापना की जा सके।
उन्होंने जनपद आगरा के समस्त कृषक उत्पादक संगठन (FPO) को सूचित करते हुए बताया है कि ऐसे एफ०पी०ओ० जो मक्का ड्रायर का संचालन करना चाहते हैं, वे अपने एफ०पी०ओ० के लेटरहेड पर इसकी अभिरूचि विषयक प्रस्ताव एवं उस स्थान का विवरण जहां मक्का की अधिक आवक है की सूचना 02 दिवस के अन्दर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,जिससे कि सूचना संकलित कर कृषि निदेशालय, उ०प्र० को ससमय प्रेषित की जा सके।
.................

video

Pages