“‘वन स्टाप शॉप’ खोलने का मौका, कृषि स्नातकों से मांगे गए ऑनलाइन आवेदन”उठाएं लाभ"
“कृषि क्षेत्र में करियर और कारोबार दोनों का अवसर, एग्रीजंक्शन योजना शुरू”
आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्ता युक्त कृषि निवेश के साथ कृषि प्रसार की सेवायें उपलब्ध कराने के उददेश्य से "प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन" एग्रीजंक्शन योजना वर्ष 2026-27 हेतु संचालित की जा रही है। प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग कृषक हित में करने के उददेश्य से "वन स्टाप शॉप" (एग्रीजंक्शन) की स्थापना के लिये कृषि स्नातक / कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक (कृषि एवं सहवद्व विषय) 40 वर्ष की आयु (अनु० जाति/जनजाति/महिलाओं को 05 वर्ष तक की छूट अधिकतम) के लाभार्थियों से वर्ष 2026-27 के लिये ऑन लाइन आवेदन आमन्त्रित किये जाते है। वर्ष 2026-27 में जनपद आगरा का कुल लक्ष्य 15 निर्धारित है।
उन्होंने यह भी बताया है कि योजनान्तर्गत चयनित उद्यमियों का 13 दिवसीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केन्द्र पर आवेदक विभाग की भिवागीय वेवसाइट इच्छुक कृषि https://agriculture.up.gov.in/Agrijuctin पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑलाइन दिनांक 30 मई, 2026 तक सभी वांछित अभिलेखों को अपलोड करके अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं होगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि "वन स्टाप शॉप" (एग्रीजंक्शन) की स्थापना के इच्छुक कृषि स्नातक योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक आगरा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
..............