नव आरक्षियों का बढ़ाया उत्साह, एसीपी हरीपर्वत ने मेस में किया साथ भोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 9 मई 2026

नव आरक्षियों का बढ़ाया उत्साह, एसीपी हरीपर्वत ने मेस में किया साथ भोजन

नव आरक्षियों का बढ़ाया उत्साह, एसीपी हरीपर्वत ने मेस में किया साथ भोजन

आगरा। 09 माह का कठिन प्रशिक्षण पूर्ण कर थानों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षियों के भोजन, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत ने थाना सिकन्दरा का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी हरीपर्वत ने नव आरक्षियों के साथ वार्ता कर उनके रहने, भोजन तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर एसीपी हरीपर्वत ने पुलिस मेस में नव आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे जवानों का उत्साह बढ़ा और उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों का आत्मीय सहयोग महसूस हुआ। अधिकारियों द्वारा नव आरक्षियों के मनोबल एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की सराहना की जा रही है।

video

Pages