कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
दक्षिण विधानसभा के चारसू दरवाजा क्षेत्र में पार्क सौंदरीकरण और निर्माण का योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ
प्रदेश की योगी सरकार बिना भेदभाव के सतत विकास के लिए संकल्पित- योगेंद्र उपाध्याय
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जन चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
आगरा । दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 10 चारसू दरवाजा क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पार्क का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का फूल माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। विगत कई वर्षों से पार्क की बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी हुई थी जिसकी वजह से आवारा पशुओं का आवागमन रहता था। जिसकी वजह से क्षेत्रीय बच्चों के खेलने एवं बुजुर्गों के टहलने में परेशानी होती थी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधि विधान के अनुसार नवनिर्मित पार्क की बाउंड्री वॉल और सौंदर्य करण कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सतत विकास के लिए संकल्पित है। पिछली सरकारों में विकास के नाम पर जनता से सिर्फ छलावा होता था। विकास कार्य जाति और धर्म और समाज को देखकर किए जाते थे। लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भावना से विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने जन चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रही है।
जन चौपाल में सुनी जन समस्याएं
विकास कार्यों के शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा क्षेत्र में सतत रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अभी और भी कार्य क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। जिनके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के सतत समाधान का विश्वास दिलाया।