जानलेवा हमले के मामले में मलपुरा पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 31 मई 2026

जानलेवा हमले के मामले में मलपुरा पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में मलपुरा पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की घटना में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्तालय आगरा के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सैंया के नेतृत्व में थाना मलपुरा पुलिस टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, राममूर्ति पुत्र लाखन सिंह निवासी कल्याणपुर, मुल्ला की प्याऊ, मलपुरा ने थाना मलपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तेजू उर्फ तेजवीर तथा कार सवार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। शिकायत के आधार पर थाना मलपुरा में मु0अ0सं0 239/2026 धारा 190/191(2)/190(3)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मामले के सफल अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 30 मई 2026 को चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हेमवीर नामक अभियुक्त को जखौदा रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने बरामद वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना मलपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

video

Pages