श्री राम सेवा समिति ने किया वीरेंद्र कुमार मित्तल का भव्य सम्मान, प्रदेश महामंत्री बनने पर जोरदार स्वागत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 18 मई 2026

श्री राम सेवा समिति ने किया वीरेंद्र कुमार मित्तल का भव्य सम्मान, प्रदेश महामंत्री बनने पर जोरदार स्वागत

श्री राम सेवा समिति ने किया वीरेंद्र कुमार मित्तल का भव्य सम्मान, प्रदेश महामंत्री बनने पर जोरदार स्वागत

आगरा। श्री राम सेवा समिति द्वारा अतिथिवन, वाटरवर्क्स आगरा में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) में प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर वीरेंद्र कुमार मित्तल का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया।

समिति पदाधिकारियों ने वीरेंद्र कुमार मित्तल को फूलमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री मित्तल लंबे समय से समाज सेवा, संगठन हित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कर्मठता, नेतृत्व क्षमता और सरल व्यक्तित्व के कारण उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपने संबोधन में वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए श्रमिकों, कर्मचारियों एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बताया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से MIGFRE के डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा एवं अकैडमिक डायरेक्टर नूपुर सिंघल भी मौजूद रहे, जिनका समिति द्वारा सम्मान किया गया।

मनीष मित्तल ने कहा कि वीरेंद्र कुमार मित्तल सेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल हैं। उन्होंने हमेशा समाज एवं संगठन हित में कार्य किया है और उनके नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्व विरले होते हैं और वीरेंद्र कुमार मित्तल उन्हीं में से एक हैं।

रीना जालान ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनकी निष्ठा एवं कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है और वे अपने नए दायित्व को पूरी सफलता के साथ निभाएंगे। वहीं डॉ. स्वाति चंद्रा ने उनके व्यक्तित्व को सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। नूपुर सिंघल ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मजबूत नेतृत्व आवश्यक है और वीरेंद्र कुमार मित्तल इस भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाएंगे।

समारोह में बॉबी अग्रवाल जॉइंट वाले (संरक्षक), नीतू अग्रवाल (संस्थापिका), सीमा अग्रवाल (मंत्री), सोरभ गोयल (उपाध्यक्ष), राजा चौधरी (उपाध्यक्ष), राखी अग्रवाल (मुख्य संरक्षक), आयुषी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), संजीव अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), गायत्री गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), देवेश अग्रवाल (महामंत्री), कुमकुम उपाध्याय (अध्यक्ष), प्रदीप कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), उमेश अग्रवाल (मीडिया प्रभारी), शैंकी जैन (सदस्य) एवं रेखा सोलंकी (उपाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। उपस्थित सभी लोगों ने वीरेंद्र कुमार मित्तल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

video

Pages