बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के बाहर लड़की के अपहरण की सूचना निकली भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 18 मई 2026

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के बाहर लड़की के अपहरण की सूचना निकली भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के बाहर लड़की के अपहरण की सूचना निकली भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन

आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र में स्थित बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के बाहर लड़की के कथित अपहरण की सूचना से रविवार को हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना दी गई थी कि सफेद रंग की पोलो कार में सवार एक महिला और पुरुष कॉलेज गेट के बाहर खड़ी एक लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रकाबगंज पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ वाहन नंबर ट्रेस कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार में मौजूद युवक के भाई के साले द्वारा अपनी भाभी के साथ संबंधित युवती को जन्मदिन पार्टी के लिए बाजार ले जाया गया था और बाद में उसे वापस स्कूल छोड़ दिया गया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। मामले में तथ्यों की पुष्टि के बाद अपहरण की सूचना को भ्रामक पाया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम हिमांशू गौरव ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच की गई, जिसमें अपहरण की बात गलत पाई गई।

video

Pages