प्राकृतिक संतुलन के लिए जैवविविधता का होना आवश्यक - अनिरुद्ध यादव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

प्राकृतिक संतुलन के लिए जैवविविधता का होना आवश्यक - अनिरुद्ध यादव

प्राकृतिक संतुलन के लिए जैवविविधता का होना आवश्यक - अनिरुद्ध यादव 

आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज जैव विविधता दिवस संस्थान में स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने अपने अपने घर पर दाना पानी कार्यक्रम को वृहद रूप से क्रियान्वित कर मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए जैव विविधता का होना आवश्यक है प्रकृति में खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल जैव विविधता के कारण ही संभव है। हम सभी को जैव विविधता का ध्यान रखते हुए अपनी जीवन शैली को सुधारने की आवश्यकता है। इस अवसर जानकारी देते हुए प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि 22 मई को जैव विविधता दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है इसी के क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में अध्यनरत सभी प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने घर पर तथा संस्थान के स्टाफ द्वारा संस्थान में इस दिवस को मानते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी कार्यक्रम का बृहद रूप में संचालन किया। इस भयंकर गर्मी में पक्षियों के लिए इस प्रकार का इंतजाम करना सभी प्रशिक्षुओं को बहुत प्रेरणादायक लगा ओर सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं निष्प्रयोज्य सामग्री मिट्टी के पात्रों तथा नारियल के खोलो द्वारा दाना पानी का इंतजाम किया। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, अनिल कुमार, हिमांशु सिंह, कल्पना सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, धर्मेंद प्रसाद गौतम, लक्ष्मी शर्मा, अबु मोहम्मद आसिफ, संजीव कुमार सत्यार्थी, रंजना पाण्डेय, डॉ.दिलीप कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश सिन्हा,अमित दीक्षित, आकांक्षा लवानिया आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया।

video

Pages