डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाले 'हनीट्रैप' गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 मई 2026

डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाले 'हनीट्रैप' गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाले 'हनीट्रैप' गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 जनपद आगरा:- ताजगंज थाना पुलिस, साइबर सर्विलांस काउंटर इंटेलिजेंस और साइबर सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को झांसे में लेकर लूटपाट करता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली 01 कार बरामद की गई है।

जानिए किस तरह से जाल में फंसाते थे शिकार

पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अनुसार, यह गैंग 'पोलो' और 'ग्राइंडर' जैसे मोबाइल ऐप्स के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के बहाने होटलों में बुलाता था। होटल के कमरे में ले जाकर ये अपराधियों का ग्रुप पीड़ित को बंधक बना लेता था, उनके साथ बेरहमी से मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूलता था।

पहली घटना 19 मई को एक पीड़ित को 'पोलो' ऐप के जरिए बात कर होटल ताज इम्पीरियल' बसई बुलाया गया। वहाँ कमरे में मौजूद चार बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। जान के डर से पीड़ित ने क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से बदमाशों के खाते में 14,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने 21 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दूसरी घटना 20 मई इसी तरह एक अन्य युवक को 'ग्राइंडर' ऐप के जरिए उसी होटल में बुलाया गया। उसे भी बंधक बनाकर जबरन 4,900 रुपए वसूले गए।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ताजगंज थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। 22 मई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 'आइकॉन होटल' 125 फुटा रोड के पास घेराबंदी कर घटना में शामिल चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण में सोमेश्वर  पुत्र हितेन्द्र निवासी मुरली नगर, ताजगंज, आगरा इसके खिलाफ थाना रकाबगंज में भी लूट/रंगदारी का पुराना आपराधिक इतिहास है। तरुण  पुत्र हितेन्द्र निवासी मुरली नगर, ताजगंज, आगरा,साकिब पुत्र शाकिर निवासी मलको की गली, ताजगंज, आगरा,शकील उर्फ साबिर पुत्र सतीश निवासी ग्राम भाम्बेवा, थाना पिल्लूखेड़ा, जनपद जींद, हरियाणा। इस शातिर अपराधी पर थाना न्यू आगरा में भी हत्या के प्रयास (302/25 BNS) का गंभीर मामला दर्ज है।

आगरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप पर मिलने वाले संदेशों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के बुलावे पर एकांत या अज्ञात होटलों में मिलने जाने से बचें। सतर्कता ही इस तरह के साइबर और हनीट्रैप अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।

कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही थाना ताजगंज कमिश्नरेट आगरा, एसआई अमित कुमार प्रभारी साइबर, सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस टीम कमिश्नरेट आगरा, एसआई विकास कुमार थाना ताजगंज, एसआई गौरव यादव थाना ताजगंज, एसआई अंकुर पवार थाना ताजगंज, एसआई गौरव चाहल थाना ताजगंज, एसआई सत्यम शर्मा थाना ताजगंज, एसआई रविशंकर शर्मा थाना ताजगंज, एसआई शुभम सिद्ध साइबर, सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस टीम कमिश्नरेट आगरा, एसआई सुधांशु बाजपेई साइबर, सर्विलांस सर्विलांस कमिश्नरेट आगरा, एसआई सचिन रोशा साइबर सर्विलांस कमिश्नरेट आगरा, कांस्टेबल आदेश, कांस्टेबल पवनपाल, कांस्टेबल नितिन साइबर, सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस टीम कमिश्नरेट आगरा, कांस्टेबल अनूप, कांस्टेबल अंकित खोखर, कांस्टेबल विनय साइबर सर्विलांस टीम कमिश्नरेट आगरा मौजूद रहे।

video

Pages