आगरा जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 मई 2026

आगरा जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही

आगरा जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही

विभिन्न स्थानों पर अनेक वाहनों की, की गई सघन चैंकिंग, अनियमितता पाये जाने पर 24 वाहनों को विभिन्न थानों,चौकियों में किया गया अवरुद्ध/जब्त

बिना HSRP नम्बर प्लेट व नम्बर प्लेट व ढक कर परिवहन कर रहे 29 वाहनों पर  की गई चालान की कार्यवाही तथा 03 वाहनों को किया गया सीज।

आगरा:-अवैध खनन, परिवहन,ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश व रोकथाम हेतु जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी आगरा द्वारा गठित टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक 22.05.2026 से 24.05.2026 तक कुल 350 वाहनों की चेकिंग जनपद के विभिन्न मार्गो पर की गयी। जिसमें अनियमितता पाये जाने पर कुल 24 वाहनों को विभिन्न थाना/चौकियों में अवरूद्ध किया गया, 100 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी साथ ही बिना HSRP नम्बर प्लेट व नम्बर प्लेट से छेड-छाड कर व ढक कर परिवहन कर रहे 29 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई तथा 03 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान पूरी तरह से सफल रहा, भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाये जाते रहेंगें। उक्त पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की जाती रहेगी।
-------------------

video

Pages