फतेहपुर सीकरी में युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी फरार—पुलिस तलाश में जुटी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 मई 2026

फतेहपुर सीकरी में युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी फरार—पुलिस तलाश में जुटी

फतेहपुर सीकरी में युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी फरार—पुलिस तलाश में जुटी

आगरा। विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी में शनिवार दोपहर एक गंभीर वारदात सामने आई है। स्मारक घूमने आई एक युवती को धमकाकर दो युवकों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती दोपहर करीब दो बजे स्मारक परिसर घूमने आई थी। इसी दौरान वह शौचालय जाने के लिए एक सुनसान स्थान की ओर चली गई। आरोप है कि वहां मौजूद दो युवकों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने उसे धमकाया और जबरन पकड़कर निर्जन स्थान पर ले गए।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा साथी निगरानी करता रहा। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने दोनों आरोपियों का हुलिया पुलिस को बताया है, जिसके आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages