मारपीट और फायरिंग मामले में पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 मई 2026

मारपीट और फायरिंग मामले में पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट और फायरिंग मामले में पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को गांव सांवलदास निवासी श्रीमती मछला देवी पत्नी सुरेश ने थाना पिनाहट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में संजय, इंद्रजीत, मुरारी, उपेंद्र, सतवीर, कन्हैयालाल सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान थाना पिनाहट पुलिस टीम ने बुधवार तड़के करीब 1:30 बजे सेकेंड पंप हाउस के पास दबिश देकर नामजद आरोपी उपेंद्र और कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

video

Pages