अत्याधुनिक आवासों से मजबूत होगी स्मार्ट पुलिसिंग, पुलिस कमिश्नर ने किया उद्घाटन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 मई 2026

अत्याधुनिक आवासों से मजबूत होगी स्मार्ट पुलिसिंग, पुलिस कमिश्नर ने किया उद्घाटन

अत्याधुनिक आवासों से मजबूत होगी स्मार्ट पुलिसिंग, पुलिस कमिश्नर ने किया उद्घाटन

आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा में पुलिस अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए आवासों का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार द्वारा किया गया। यह पहल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में कमिश्नरेट आगरा के थानों, चौकियों, कार्यालयों एवं आवासीय स्थलों के आधारभूत ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस क्लब कॉलोनी, छीपीटोला में राजपत्रित अधिकारियों के लिए टाइप-4 (जी+5) श्रेणी के 20 अत्याधुनिक आवासों का निर्माण कराया गया, जिनका विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/नगर, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नवनिर्मित आवास अधिकारियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक वातावरण प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक दक्षता एवं तत्परता के साथ कर सकेंगे। अधिकारियों की त्वरित उपलब्धता से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि आधुनिक आवासीय सुविधाएं अधिकारियों के मनोबल, कार्यक्षमता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह पहल कमिश्नरेट आगरा में स्मार्ट पुलिसिंग और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

video

Pages