निराश्रित महिला पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों को डीबीटी/एनपीसीआई से लिंक कराना हुआ अनिवार्य
आधार लिंक बैंक खाते में ही आएगी निराश्रित महिला पेंशन
डीबीटी/एनपीसीआई से बैंक खाता लिंक कराने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी ने की अपील
जिन लाभार्थियों के खाते आधार एवं डीबीटी/एनपीसीआई से लिंक नहीं होंगे, उनके बैंक खातों में आगामी पेंशन की धनराशि नहीं हो सकेगी स्थानांतरित-जिला प्रोबेशन अधिकारी
आगरा:-जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की आगामी पेंशन किश्त अब आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों के बैंक खातों को डीबीटी/एनपीसीआई से लिंक कराया जाना अनिवार्य है, ताकि पेंशन की धनराशि सीधे खातों में हस्तांतरित की जा सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराते हुए डीबीटी/एनपीसीआई सक्रिय कराएं। इससे पेंशन राशि बिना किसी बाधा के सीधे खाते में प्राप्त हो सकेगी।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जिन लाभार्थियों के खाते आधार एवं डीबीटी/एनपीसीआई से लिंक नहीं होंगे, उनके बैंक खातों में आगामी पेंशन की धनराशि स्थानांतरित नहीं की जा सकेगी।
---------------