आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत व विकास से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है - मा. पर्यटन मंत्री! - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 21 मई 2026

आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत व विकास से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है - मा. पर्यटन मंत्री!

आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत व विकास से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है - मा. पर्यटन मंत्री!


मा० मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ०प्र० व अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति जयवीर सिंह की अध्यक्षता में उ०प्र० राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक में जनपद आगरा के विभिन्न पुरास्थलों/स्मारकों आदि के अनुरक्षण, संरक्षण का किया गया अनुमोदन

जनपदों के पुरातत्व स्थलों /स्मारकों के संरक्षण हेतु की जायेगी तारफेसिंग, चहारदीवारी, व कब्जामुक्त कर होगा अनुरक्षण।


तीर्थ धाम बटेश्वर सहित विभिन्न पुरात्तव स्थलों/स्मारकों का अनुरक्षण/संरक्षण कार्य आगरा के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है- मा. पर्यटन मंत्री

आगरा:- मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ०प्र० व अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति जयवीर सिंह की अध्यक्षता में उ०प्र० राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की मुख्यालय में आहूत बैठक में जनपद आगरा के विभिन्न पुरास्थलों/स्मारकों आदि के अनुरक्षण, संरक्षण के कार्य का अनुमोदन किया गया। समिति राज्य में ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और पुरातात्विक सर्वेक्षणों से जुड़े कार्यों के लिए यह सर्वोच्च सलाहकार निकाय है। जिसमें जनपद की तहसील बाह के ग्राम धर्मशाला स्थित हतकंठ का किला, ग्राम बटेश्वर स्थित श्री बगियावाली माता का मन्दिर व गोकुलनाथ जी मन्दिर तथा शिव मन्दिर, श्री पंचमुखेश्वर आश्रम, श्री पंचमुखेश्वर महादेव मन्दिर, श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर, श्री नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर, श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर, श्री मोटेश्वर महादेव मन्दिर, श्री नरबदेश्वर महादेव मन्दिर, श्री बालाजी दरबार हनुमान जी मन्दिर, श्री भीमेश्वर महादेव मन्दिर, कुटिया मन्दिर, श्री गौरी शंकर मन्दिर, श्री ब्रम्हलाल जी महाराज मन्दिर, श्री नागेश्वर महादेव मन्दिर, श्री रामजानकी मन्दिर, काली माता मन्दिर, जागेश्वर महादेव, महाकालेश्वर, अमरनाथ महादेव, बड़े बिहारी जी, पातालेश्वर महादेव मन्दिर, छोटे विहारी जी मन्दिर, खाम्बकेश्वर मन्दिर, गुरूजी बाबा आश्रम, बैजनाथ शिव मन्दिर, गोपालेश्वर जी महाराज शिव मन्दिर, ओंम कालेश्वर शिव मन्दिर, हवेली मन्दिर आदि सहित विश्राम गृह बटेश्वर, रानी घाट बटेश्वर, बटेश्वर किला व जैन अतिश्य केन्द्र मन्दिर (दिगम्बर जैन मन्दिर) बटेश्वर सहित जनपद के 48 मन्दिरों का पुरातत्व स्थलों/ संरक्षित स्मारकों का अनुरक्षण कार्य किए जाने हेतु बैठक में अनुमोदित किया गया। 

मा0 पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद आगरा में ऐतिहासिक स्थलों के साथ धार्मिक, पौराणिक महत्व के अनेक प्राचीन मन्दिर, तीर्थ स्थान, आश्रम व इमारतें व अनेक आमजन के श्रद्धा केन्द्र स्थित हैं। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से धार्मिक, पौराणिक महत्व के अनेक प्राचीन मन्दिर, तीर्थ स्थान, आश्रम व अनेक पुरातत्व स्थलों का संरक्षण व पर्यटन विकास का कार्य किया जा रहा है। तीर्थ धाम बटेश्वर सहित विभिन्न पुरातत्व स्थलों/ संरक्षित स्मारकों का अनुरक्षण कार्य जनपद आगरा के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्राचीन पुरातत्व स्थलो को संरक्षित रखने का केंद्र ही नहीं है, बल्कि देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में युवाओं का अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिसको कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी कर रही है।
------------------

video

Pages