आज आगरा आएंगे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, गोवंश संरक्षण और डेयरी विकास पर करेंगे समीक्षा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 मई 2026

आज आगरा आएंगे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, गोवंश संरक्षण और डेयरी विकास पर करेंगे समीक्षा

आज आगरा आएंगे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, गोवंश संरक्षण और डेयरी विकास पर करेंगे समीक्षा

आरबीएस कॉलेज में “स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम” में होंगे शामिल, सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

आगरा:-उत्तर प्रदेश सरकार के मा० पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह आज जनपद आगरा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे मा० मंत्री मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर निराश्रित गोवंश संरक्षण, भूसा संग्रहण तथा चरागाह की भूमियों को कब्जा मुक्त कराने संबंधी कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके उपरांत प्रातः 10:40 बजे मा० मंत्री आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी, भरतपुर रोड, आगरा में आयोजित “स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग, आगरा मंडल द्वारा किया जा रहा है।
दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण, भूसा बैंक स्थापना, गोशालाओं में हरे चारे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, नगर निकायों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। मा. मंत्री सायं 4:00 बजे सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता करेंगे।
------------

video

Pages