तेज रफ्तार बनी काल, स्याहीपुरा के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 मई 2026

तेज रफ्तार बनी काल, स्याहीपुरा के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत

तेज रफ्तार बनी काल, स्याहीपुरा के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में तेज रफ्तार एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। देर रात स्याहीपुरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव स्याहीपुरा के पास देर रात एक बाइक तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बसई अरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी केंद्र भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान शिव सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी महीपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह क्षेत्र में एक भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages