मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 मई 2026

मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में

मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में

चोरी के एल्युमीनियम, पीतल व लोहे के बर्तन और स्क्रैप बरामद: नए कानून (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज

जनपद आगरा:- थाना मलपुरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक घटना का चंद घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि उसके साथ शामिल एक बाल अपचारी (नाबालिग) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया एल्युमीनियम, पीतल और लोहे का सामान बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंचनपुर धनौली आगरा निवासी वादी सुरेन्द्र सिंह पुत्र और उनके सहयोगियों ने थाना मलपुरा में एक लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 25 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए एल्युमीनियम व पीतल के भगौने, बाल्टी और लोहे का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नए कानून के तहत मुकदमा संख्या 242/2026 धारा 305ए/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के कड़े निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त सैंया के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मलपुरा पुलिस टीम ने 26 मई 2026 को त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों में 
रिजवान पुत्र कयूम निवासी धनौली, थाना मलपुरा, आगरा,1 बाल अपचारी-पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान में 1 एल्युमीनियम की बाल्टी,4 एल्युमीनियम के बड़े भगौने,1 पीतल का भगौना, सरिया के टुकड़े: वजन करीब 10 किलोग्राम,लोहे की पत्ती व कबाड़: वजन करीब 12 किलोग्राम इस शानदार रिकवरी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है।

आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई में राजेन्द्र वशिष्ठ प्रभारी निरीक्षक, थाना मलपुरा,एसआई शुभम दीक्षित, महिला एसआई सलोनी चौहान (बाल कल्याण अधिकारी, थाना मलपुरा, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रेमनारायण मिश्रा, कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

video

Pages