राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा बैठक दिए निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 1 मई 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा बैठक दिए निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा बैठक दिए निर्देश

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

आगरा:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, महोदय के द्वारा दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत  के परिप्रेक्ष्य में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई। बैठक में अमरजीत, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिवानंद, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  पंकज कुमार- प्रथम, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट गण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाना सुनिश्चित करें साथ ही भेजे गए नोटिस की तमिला पर भी ध्यान दे तथा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
      
----------------

video

Pages