महिला जन आक्रोश पदयात्रा में आधी आबादी ने भरी हुंकार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 4 मई 2026

महिला जन आक्रोश पदयात्रा में आधी आबादी ने भरी हुंकार

महिला जन आक्रोश पदयात्रा में आधी आबादी ने भरी हुंकार

नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष का चेहरा हुआ उजागर- योगेंद्र उपाध्याय

 भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व महिला सशक्तिकरण आरक्षण एवं उत्थान के प्रति संकल्पित योगेंद्र उपाध्याय

दक्षिण विधानसभा के शिवाजी  मंडल में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने निकाली महिला आक्रोश पदयात्रा

   आगरा। दक्षिण विधानसभा के शिवाजी मंडल में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में   सैकड़ों   महिला शक्ति द्वारा जन आक्रोश पदयात्रा भारतीय स्टेट बैंक हनुमान मंदिर तिराहा अवधपुरी शाहगंज में आयोजित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षदों समेत सैकड़ो महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने हक की आवाज को बुलंद किया।
   पदयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व महिलाओं के  आरक्षण के प्रति संकल्पित है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी को उसका हक मिलकर रहेगा। लेकिन मातृशक्ति वंदन अधिनियम के दौरान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की महिलाओं के प्रति मानसिकता अब उजागर हो गई है। विपक्षी दल किस तरह से महिला सशक्तिकरण स्वावलंबन और उनके हक के प्रति उदासीन हैं। विपक्ष हमेशा अपने निजी हितों के लिए आधी आबादी का हक छीनता रहा है लेकिन देश की मातृशक्ति ने आगामी चुनाव में विपक्षी दलों को उनके चेहरे उजागर होने के बाद सबक सिखाने का संकल्प ले लिया है । उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण स्वावलंबन और उनके उत्थान के प्रति पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित है। इस बात को मातृशक्ति अब अच्छे से जान चुकी है।
   सभी महिलाओं ने एक स्वर में विपक्ष की परिवारवादी मानसिकता का विरोध किया और आगामी चुनावों में सबक सिखाने का संकल्प लिया।
   प्रदर्शन में मुख्य रूप उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा शिवाजी मंडल अध्यक्ष पंडित देवेश पचौरी की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्षद मीनाक्षी वर्मा, पार्षद राधा मनवानी, डॉ हरि कृपा शुक्ला, मंजू कुशवाहा, करुणा जैन, संगीता आर्य, अंजलि जैन, ममता जैन, पिंकी पुंडीर, ज्योति कुकरेजा, कविता तुरियानी, रेखा रानी, माला, सीमा, कीर्ति गुप्ता, अखिलेश गुप्ता व सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

video

Pages